फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM yogi Adityanath Live Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थगित, किसी अन्य दिन जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण

Tue, 31 Mar 2020 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

जानकारी के अनुसार वह अब किसी अन्य दिन प्रदेश में कहीं भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं-
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 30-Mar-2020

CM yogi Adityanath Live Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थगित, किसी अन्य दिन जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे की मौखिक सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थीं। अभी तक का जो प्रस्तावित कार्यक्रम था। उसके अनुसार सीएम योगी गाजियाबाद में केवल पांच मिनट रुकने के बाद वहां से वापस लखनऊ रवाना हो गए। 

हालांकि सीएम योगी यहां से मेरठ के लिए प्रस्थानकरना था लेकिन आखिरी वक्त पर उनका ये दौरा निरस्त हो गया। सीीएम के दौरे को लेकर मेरठ पुलिस लाइन के गेट पर मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर पुलिस ने रोक लगा दी गई थी। पुलिस लाइन के गेट पर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें लिखा था कि प्रेस इलेक्ट्राॅनिक मीडिया का प्रवेश वर्जित है।

यह भी पढ़ें: हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं... डॉक्टर नीतिश, आप तो मोर्चे पर डटे हुए हैं, अस्पताल में कैसा हाल है

सीएम के कार्यक्रम को लेकर कहा जा रहा था कि वह कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों और पश्चिमी यूपी से हो रहे श्रमिकों के पलायन पर बैठक करेंगे। लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका। सीएम अब किसी अन्य दिन जिले का औचक निरीक्षण कर सकते है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीएम शहर में पांच स्थानों का दौरा कर सकते थे।  उधर, नोएडा की बैठक में जिस तरीके से अफसरों को फटकार लगाई है, उसे देख अफसरों की नींद उड़ी हुई थीं। सीएम योगी का ये दौरा रद्द होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
 
जिन पांच स्थानों को प्रस्तावित दौरे में रखा गया हैए उनमें पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी, कमिश्नरी सभागार, गुरुद्वारा थापर नगर और बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने इन पांचों स्थानों पर सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें