फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 16 जनवरी को होगा टीकाकरण, सभी तैयारियां पूरी, आज शाम तक पहुंच जाएगी वैक्सीन

Tue, 12 Jan 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन को लेकर बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में 16 जनवरी को टीकाकरण होगा। कोरोना से बचाव के लिए मेरठ में टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन आज शाम तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम व अन्य चिकित्सा प्रभारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक बुलाई है। शासन की गाइडलाइन के तहत वैक्सीन की मात्रा को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। सीएमओ का कहना है कि 16 जनवरी को मेरठ में 12 स्थानों पर टीकाकरण होगा। इसमें हस्तिनापुर, मवाना, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, कैंट अस्पताल शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वैक्सीन को करनाल के रास्ते से लाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई है। आज शाम को वैक्सीन की पहले अपर निदेशक जानकारी लेंगे। टीकाकरण के लिए जो 12 केंद्र बनाए गए हैं उनमें प्रत्येक केंद्र पर 100 स्वस्थ कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें