फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदर्शन के बाद आपस में ही भिड़ गए समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता, मारपीट और...

Tue, 12 Jan 2021 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर आपस में हाथापाई करते कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कलक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कमिश्नरी चौराहे पर ही उनमें गाली गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेश राणा और सपा के छात्र नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने छात्र किसान विरोधी बिल, गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बंद होने जैसी समस्याओं को लेकर कमिश्नरी से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। छात्र नेता प्रदीप कसाना का कहना है छात्रों में कहासुनी हुई थी उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया था। इस दौरान महताब मूसा, आलम गगोल, प्रशांत कसाना, हर्षवर्धन त्यागी, नकुल स्याल, प्रभात शुक्ला, अजमत अल्वी, नदीम चौहान, आर्यन भूडभराल आदि मौजूद रहे।

समस्याओं की अनदेखी पर आसपा का प्रदर्शन
मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के फतेहउल्लापुर, माधवपुरम, श्यामनगर, नई बस्ती व लिसाड़ी रोड नूरनगर इलाकों की जनसमस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक सदस्य बदर अली के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव शमीम चौधरी ने कहा कि निगम प्रशासन जानबूझ कर दलित व मुस्लिम बस्तियों की अनदेखी कर रहा है। जिस कारण इन क्षेत्रों के हालात बदतर होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज
विज्ञापन


पार्टी संस्थापक ने कहा कि आगामी दो सप्ताह में विकास कार्य प्रारंभ नहीं किए गए तो नगरायुक्त कार्यालय की तालाबंदी कर निगम परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राछौती ने की। इस दौरान सिराज सैफी, ओमप्रकाश जाटव, दानिश सैफी, वकार चौधरी, वासिफ अंसारी, बेगराज जाटव, साजिद शेख आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें