फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देने में रामबाण साबित होंगे ये घरेलू उपचार, इन चीजों को खाने से करें परहेज

Mon, 23 Mar 2020 11:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

योग और प्राणायाम से जानलेवा कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग और प्राणायाम से जानलेवा कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है। योगाचार्यों के अनुसार वसंत ऋतु में वात, पित्त, कफ के रोग बढ़ते हैं। कोरोना कफ वाला रोग है। इसलिए ठंडी और तली भुनी चीजें खाने से बचें तो बेहतर है। 

विज्ञापन


इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के अनुसार वसंत ऋतु को रोगकाल माना जाता है। इस मौसम में रोगाणुओं की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों ने तली भुनी और ठंडी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आंवला, शहद और अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से इसमें काफी लाभ होता है। 

योगाचार्य ओमप्रकाश राणा का कहना है कि योग से हर बीमारी को हराया जा सकता है। शरीर से रोग बाहर निकालने के लिए तली भुनी चीजें बंद करने के साथ ही गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि योग और आहार परिवर्तन से महामारी को भगाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका से लौटीं डब्लूडब्लूई महिला रेसलर ने खुद को किया आइसोलेट, बोलीं- सावधानी जरूरी

विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। तुलसी पत्र, अदरक, काली मिर्च और लौंग आदि को पानी में उबालकर दिन में कई बार प्रयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल

उन्होंने बताया कि गिलोय चूर्ण, गिलोय क्वाथ या गोजिवहादि क्वाथ का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही शहद एवं पीपली का चूर्ण मिलाकर प्रयोग करना चाहिए। अश्वगंधा, आंवला, हल्दी, च्यवनप्राश और बच्छ आदि का प्रयोग करने से भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और सूर्य नमस्कार भी रामबाण हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें