फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे दो लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, सऊदी से आए युवक के परिवार की हुई जांच

Sun, 22 Mar 2020 01:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

दुबई से लौटे युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं सऊदी से लौटे युवक के परिवार की भी जांच हुई है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। सहारनपुर शहर के चंद्रनगर में भी मलयेशिया से एक युवक लौटा है, जिसे परिजनों ने स्वस्थ बताया। 

विज्ञापन


उधर, बिजनौर में राजा का ताजपुर क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से लौटी महिला को खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। 

वहीं नजीबाबाद रेलवे में 55 साल से ऊपर के कर्मियों को फिलहाल ड्यूटी मुक्त रखा गया है। इसके अलावा सभी जिलों में जनता कर्फ्यू का गंभीरता से पालन करने की तैयारी है।

उधर, कालागढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने सऊदी अरब से लौटे एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक मिला। टीम ने परिवार को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम ने अंतर्राज्यीय सीमा पर राहगीरों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस: 'जनता कर्फ्यू' एक दिन का, राशन खरीद रहे महीने भर का, आलू महंगा, टमाटर हुआ और लाल

विज्ञापन

शनिवार को आशा स्नेहलता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक व्यक्ति के नई कॉलोनी में सऊदी अरब से लौटने की सूचना दी। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीम ने उसके घर पहुंचकर व्यक्ति और उसके पूरे परिवार के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों के अनुसार वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि परिवार में एक सदस्य को सामान्य वायरल बुखार है। उसे दवाई देकर आराम करने की सलाह दी गई है। 

इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर कालागढ़ में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग शनिवार सुबह से ही सक्रिय रहे। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च को सभी नागरिकों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इस दौरान थाना परिसर में फागिंग कराई गई। अंतर्राज्यीय सीमा पर पुराना कालागढ़ स्थित सुरक्षा बैरियर एक पर पुलिस ने राहगीरों एवं वाहन चालकों को अपने घर पर रहने की हिदायत दी। 

पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने थर्मल शॉटगन से गुजरने वालों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम उत्तराखंड जल, विद्युत उत्पादन निगम के कार्यालय में पहुंची। इस दौरान अफसरों और कर्मचारियों से शासन प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही कर्मचारियों के कार्यालय बुलाने, सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। कॉलेज में इंटर गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा कक्षों में छात्र- छात्राओं को केंद्र व्यवस्थापक वाईएस नेगी, अरविंद कुमार उपाध्याय, डॉ. सतीश कुमार ने सैनेटाइजर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें