निजामुद्दीन मरकज से सरूरपुर के खिवाई गांव की मस्जिद में आए झारखंड के दो जमाती कोरोना संक्रमित निकले हैं। मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 34 हो गई है।
वहीं, जिस मस्जिद में ये जमाती रुके थे, वहां एक किमी का एरिया तीन दिनों के लिए सील कर इनके संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
सीएमओ के अनुसार मंगलवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच की गई। इन दोनों लोगों के अलावा एक पुरुष और महिला जमाती पहली रिपोर्ट में संक्रमित आ चुके हैं। बुधवार को इन दोनों की भी कंफर्म रिपोर्ट आएगी। इन सभी को खिवाई में क्वारंटीन किया हुआ था। हालांकि बाकी 85 सैंपल नेगेटिव निकले हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: अस्पताल की खिड़की से कूदकर भागा था कोरोना पॉजिटिव, 12 घंटे बाद पुलिस ने दबोचा, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
बता दें कि बीते शनिवार को मेरठ में सात जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मेरठ में अब तक 34 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 87 सैंपलों की जांच हुई, इनमें दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/