फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क वालों को ढूंढने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की खोजबीन करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की खोजबीन करने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों छेड़छाड़ करते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी ने बताया कि रुड़की में कोरोना संक्रमित पाए गए दो युवक जमात में अहमदनगर में आए थे। इसी कारण सरकार के आदेश पर पता लगाया जा रहा है कि उनके संपर्क में यहां कौन-कौन आया था। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ली जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब टीम इलाके में सर्च अभियान चला रही थी तो आरोप है कि इस दौरान तीन लोग वहां आए और टीम में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, किसी को बनाया मुर्गा तो किसी को पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


जब ये लोग हद से आगे बढ़ने लगे तो महिला स्वास्थ्य कर्मी वहां से जान बचाकर मुख्य सड़क की तरफ भागीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आरोपी तीन लोग एक मकान में घुसे हैं। पुलिस ने उस मकान का गेट खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं खोलने पर पुलिस ने गेट तोड़कर घर में मौजूद एक युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसकी पहचान न करने पर उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


अब पुलिस के साथ होगा सर्च
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें