फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, अब एक दिन में मिले 64 नये मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 02 Apr 2021 02:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में कोरोना से एक की मौत, 64 नये मरीज मिले  
  • एक व्यक्ति को टीका लगने के बाद भी हो गया कोरोना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ रही है। बुधवार को सरधना के गांव मढ़ियाई निवासी युवक की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 5313 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 64 मरीज मिले हैं। 30 दिसंबर के बाद यह अब तक की एक दिन में कोरोना मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमण फैलने का खतरा इसलिए भी मंडरा रहा है कि इन मरीजों में से 51 मरीज नए केस हैं, सिर्फ 13 ही पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। वहीं एक दिन में इतने नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


मढ़ियाई निवासी बाबर (40 वर्ष) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कोरोना जांच में वह पॉजिटिव निकला। गुरुवार सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बाबर के शव का दिल्ली में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

कोरोना के मिले मरीजों में तीन साल का बालक, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और कारोबारी शामिल हैं। तीन साल से लेकर 79 उम्र तक के हैं। घरेलू महिलाएं 21 हैं। ये मरीज मास्टर कॉलोनी, लक्ष्मण पुरी, थापर नगर, सदर, दौराला, रामनगर, लोहियानगर, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, शील कुंज और सरस्वती लोक आदि के रहने वाले हैं। उधर, रेलवे स्टेशन पर 131 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन जांच में एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं
विज्ञापन


टीका लगने के बाद भी हो गया संक्रमण 
मेरठ में 53 वर्षीय एक व्यक्ति को कोरोना से बचाव का टीका लगने के बाद भी कोरोना हो गया। इन्होंने 11 मार्च को पहली डोज लगवाई थी। बुधवार को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। निजी लैब में उन्होंने जांच कराई थी। यह जिले में इस तरह का पांचवां केस है, जो प्रकाश में आया है। सीएमओ का कहना है कि ऐसा हो सकता है, टीका कोरोना से लड़ने की ताकत पैदा करता है, कोरोना नहीं हो सकता, ऐसा नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें