फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी, एक दिन में मिले 58 नये मरीज, लोगों में दहशत

Sun, 04 Apr 2021 12:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में कोरोना के 58 मरीज मिले, लोगों में दहशत
  • शहर में शनिवार को 5254 सैंपलों की जांच हुई
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। शनिवार को 5254 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 58 मरीज मिले हैं। इन मरीजों में से 40 मरीज नए केस हैं और 18 पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। इनमें एक से लेकर चार साल तक के बच्चे, 18 घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा, शिक्षक और कारोबारी शामिल हैं।

विज्ञापन


मरीज गंगानगर, दिल्ली रोड, थापरनगर, कैंट, शास्त्री नगर, कंकरखेड़ा, मकबरा डिग्गी, मोदीपुरम, अंसल टाउन, पल्लवपुरम, विजयनगर, राजेंद्र नगर, सरस्वती लोक और आरके पुरम आदि के रहने वाले हैं। रेलवे स्टेशन पर 90 लोगों के सैंपल लिए गए। 73 लोगों की जांच बस अड्डे पर की गई है। 

आरटीपीसीआर जांच भी होगी 
रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आज से आरटीपीसीआर जांच भी निशुल्क कराई जाएगी। अभी तक यहां हर रविवार को एंटीजन जांच कराई जा रही थी। डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ढाई फीट के अजीम अंसारी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल, जांच के बाद सामने आई ये बड़ी सच्चाई

होली के बाद मिले 285 मरीज
स्वास्थ्य विभाग जैसे-जैसे नमूनों की जांच बढ़ाता जा रहा है, वैसे ही मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। होली के बाद छह दिन में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। इस दौरान 285 मरीज मिल चुके हैं। हर रोज 45 से ज्यादा मरीज मिलने का औसत है। कोरोना शहर से देहात तक फैल रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोई ठोस तैयारी अभी नजर नहीं आ रही है। सामाजिक दूरी का पालन, मास्क लगाना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा टेस्टिंग करने पर जोर है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें