फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: पश्चिमी यूपी में मिले 3866 कोरोना संक्रमित मरीज, 31 लोगों की मौत

Sat, 01 May 2021 02:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 3866 कोरोना संक्रमित मिले हैं, 31 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में जहां 1480 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 15 लोग कोरोना की जंग हार गए। 
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 3866 कोरोना संक्रमित मिले हैं, 31 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में जहां 1480 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 15 लोग कोरोना की जंग हार गए। सहारनपुर में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई, 647 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिजनौर में 11 लोगों ने बुखार से दम तोड़ दिया। दो की मौत कोरोना से भी हुई है, 363 नए मरीज मिले हैं। बागपत में भी पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में 848 और शामली में 278 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


कोरोना के 1480 नए मरीज मिले, 15 की मौत
मेरठ में कोरोना के शुक्रवार को 1480 मरीज मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। 10 मौत मेडिकल कॉलेज में और पांच मौत निजी अस्पतालों में हुई हैं। इनमें आठ मेरठ के थे और बाकी आसपास के जिलों के थे। नए मरीजों में ज्यादा जयभीमनगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, राजेंद्र नगर और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं। 

इनमें सैनिक डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा शामिल हैं। 8839 सैंपलों की जांच की गई। 13240 सक्रिय केस हैं। इनमें से 1226 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 5574 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 42133 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 464 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1155 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 28429 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी हुए संक्रमित
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने खुद को आइसोलेट करते हुए संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। इंचौली के साधरणपुर में जहरीली शराब से दस मौतों के मामले की आबकारी विभाग जांच कर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार भी गांव में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले कई दिन से उन्हें जुकाम की शिकायत थी। उन्होंने प्राथमिक उपचार भी लिया, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। 

3648 लोगों ने लगवाया टीका
शुक्रवार को 3648 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 16950 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, मगर करीब 21.5 प्रतिशत लोग ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 1156 और 45 से 59 साल वाले 2492 लोग रहे। 82 सत्र लगाए गए, जिनमें 73 सरकारी केंद्र और निजी अस्पतालों में लगे। 3502 लोगों ने सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया, जबकि 146 लोगों ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। जिले में अब तक तीन लाख से अधिक लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोड़फोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली

शर्मनाक: लड़ते रहे डॉक्टर और कर्मचारी, तड़पते रहे मरीज, अटकी रहीं सांसें, तीमारदार बोले- शर्म करो...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें