मेरठ मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह कोरोना का संदिग्ध मानते हुए शास्त्री नगर के एक व्यक्ति को भर्ती कराया था। कोरोना संदिग्ध उक्त व्यक्ति डॉक्टरों को चकमा देकर वहां से भाग गया। इसकी जानकारी लगते ही शहर में पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पांच घंटे बाद उक्त व्यक्ति को रिश्तेदार के यहां से पकड़ा और उसे फिर मेडिकल पहुंचाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
शास्त्री नगर सेक्टर 13 निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब है। जिसमें कोरोना के लक्षण बताए जा रहे हैं, इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कोरोना के संदिग्ध लोगों की हालत देखते हुए वह रविवार सुबह डॉक्टरों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। कोरोना का संदिग्ध मेडिकल से फरार होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 5
lockdown
- फोटो : amar ujala
वायरलेस सेट पर एसएसपी ने शास्त्री नगर समेत कई जगह नाकाबंदी शुरू कर दी। पांच घंटे बाद दोपहर बजे नौचंदी पुलिस ने व्यक्ति को उसके एक रिश्तेदार के यहां से बरामद किया और उसे फिर से मेडिकल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल से भागने के बाद व्यक्ति कहां-कहां गया, स्वास्थ्य विभाग इसकी भी छानबीन कर रहा है।
4 of 5
lockdown india
- फोटो : amar ujala
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि व्यक्ति के फरार होने की जानकारी लगते ही मेडिकल, नौचंदी, सिविल लाइन, खरखौदा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लगा दी गई थी, एक मुखबिर की सूचना पर व्यक्ति को फिर से पकड़ लिया, अब सवाल उठता है कि भागने के बाद व्यक्ति किन-किन से मिला। क्या उनकी भी जांच होनी अति आवश्यक हैं।
कई लोगों से मिला कोरोना संदिग्ध, जांच बैठी
कोरोना संदिग्ध व्यक्ति करीब पांच घंटे गायब रहा है। इसको लेकर कई लोगों पर संकट मंडरा गया है। मेडिकल से भागने के बाद व्यक्ति कौन से रास्ते से और कहां गया था इसकी भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग टीम का कहना है कि व्यक्ति का सैंपल लिया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि व्यक्ति को कोरोना है या नहीं। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।