फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मरीज की जुबानी, बुखार आने से लेकर कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने तक की कहानी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 29 Mar 2020 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना पाॅजिटिव - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र के अमरावती में क्राॅकरी कारोबार करने वाले कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति ने मेरठ को कोरोना के कालचक्र में झोंक दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग के लिए कोरोनावायरस को रोकना और इस कालचक्र  को तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है। यह व्यक्ति बीमार रहते हुए तकरीबन 200 लोगों से मिला है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमण का खतरे की आशंका जताई जा रही है।

पाॅजिटिव मरीज के खिलाफ जहां लापरवाही बरतने और पहले से जांच न कराने को लेकर नौचंदी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं आईसालेेशन वार्ड में भर्ती होने के बाद कोरोना पाॅजिटिव मरीज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूरी कहानी बताई :-
विज्ञापन

2 of 7
इलाकों को सील किया - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को एक हजार से ज्यादा लोगों से संपर्क करना पड़ सकता है। दरअसल, जब वह महाराष्ट्र के अमरावती से चला था तभी से ही उसे बुखार आ रहा था। ऐसे में वहां भी लोगों के संपर्क में आया होगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है - फोटो : अमर उजाला
वहीं कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने व्यक्ति से पूछताछ की तो उसका कहना था कि उसे जरा भी जानकारी नहीं थी कि उसे कोरोना वायरस हो गया है। वह तो इसे सामान्य बुखार ही समझ रहा था।

 

4 of 7
इलाकों को सील किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
इस मरीज ने कहा कि मैं जब महाराष्ट्र से मेरठ के लिए चला था तब तबीयत ठीक थी। यहां आने के बाद भी ठीक रहा। असल तबीयत 24 मार्च को खराब हुई। तब मुझे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि मुझे कोरोना वायरस है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के आइसोलेशनवार्ड में भर्ती इस मरीज ने बताया कि मेरी महाराष्ट्र में क्राॅकरी शाॅप है। वहां अक्सर आना-जाना रहता है। पता नहीं, मुझे कैसे यह बीमारी हो गई। यदि मुझे यह पता होता, तो मैं यहां आता ही नहीं। मेरी वहज से न जाने कितने लोग परेशान हुए होंगे। इसका मुझे अफसोस है

 
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ में शास्त्री नगर, हुमायूं नगर, सोहराब गेट के सराय बहलीम, भगत सिंह मार्केट, जिस शादी में शामिल हुआ, जिस मस्जिद में नमाज पढ़ी। वहां जिन लोगों से वह मिला, उन सभी से संपर्क कर उनमें लक्षण जांचे जाएंगे। 
यदि किसी में लक्षण होंगे तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अगर इन लोगों से संपर्क करने के बाद इनमें से किसी को कोरोना की पुष्टि होती है तो फिर वह किन लोगों से मिला है उसकी भी पूरी पड़ताल की जाएगी। पुलिस के अनुसार पाॅजिटिव मरीज के खिलाफ नौचंदी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने लोगों से अपील की है कि यह मरीज जिनजिन लोगों के संपर्क में रहा है जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उन तक पहुंचे वह खुद को घर में ही आइसोलेट रखें। घर के बाहर कतई ना निकलें। ऐसे लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम से खुद भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें