दौराला। दौराला शुगर मिल के चैरिटेबल अस्पताल में काम करने वाले फार्मासिस्ट की शुक्रवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने अस्पताल के सभी कार्य बंद कराकर मरीज को इलाज के लिए मेरठ भेजा। वहीं संपर्क में आने वाले सभी कर्मियों के सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जाएगा।
कंकरखेड़ा के रोहटा रोड निवासी एक युवक दौराला चीनी मिल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। हाल ही में सीएचसी दौराला की टीम ने फार्मासिस्ट का सैंपल जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अस्पताल को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मरीज को मेरठ स्थित श्रीराम आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी दौराला के प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अस्पताल के अन्य कर्मचारियों का सैंपल भी भेजा जाएगा।