कार सवार युवकों ने दुकानदार से की ठगी
सरधना। तहसील रोड निवासी किराना दुकानदार बिट्टू सैनी के पास कार सवार दो युवक आए जिसमें उन्होंने स्वयं को एक कंपनी के प्रचार करने वाला बताया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल दो हजार रुपये की मिठाई की टॉफी का पैकेट देंगे। बाइक एक फ्रिज व अन्य सामान पंद्रह जून तक आकर देंगे। जिसके लिए उन्होंने आठ हजार रुपये मांगे। बिट्टू के द्वारा आठ हजार रुपये दे दिए गए। वह रसीद देकर चले। बिट्टू ने रसीद पर लिखा नंबर मिलाया तो वह नहीं मिला। बिट्टू ने कार का पीछा किया तो उन्होंने कार नहीं रोकी, तब जाकर बिट्टू को ठगी का पता चला। इस संबंध में बिट्टू ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं। पुलिस ने उक्त नंबर के आधार पर एक कार संचालक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी।