फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के मरीजों का डांस वीडियो वायरल, जल्दी ठीक होने में मदद कर रही म्यूजिक थेरेपी

Tue, 19 May 2020 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वार्ड में डांस करते मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अब तक मेरठ मेडिकल कॉलेज समेत शहर के कई क्वारंटीन सेंटर की बदहाली की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कोरोना वार्ड में मरीज डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह वीडियो हापुड़ रोड स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कालेज का है। यहां दो वार्डों में महिला और पुरुष मरीजों को अलग अलग रखा गया है। साफ-सफाई से लेकर खाने-पीने और दवाइयों की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से यहां भर्ती मरीज जल्दी ठीक होकर जा रहे हैं।

बीते दिनों रजबन निवासी 85 साल की कोरोना पॉजिटिव बिल्किस बानो भी ठीक होकर जा चुकी हैं। इसके बाद से यहां भर्ती अन्य मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

मेडिकल कालेज में मरीजों को म्यूजिक थेरेपी भी दी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना में इम्युनिटी के साथ आत्मविश्वास भी होना जरूरी है। ऐसे में म्यूजिक थेरेपी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें