जरूरी है तो बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम करें
एसपी ने बताया कि बहुत से लोगों के यहां शादी समारोह या अन्य आयोजन हैं। इस तरह के कई लोग एसडीएम और अन्य अधिकारियों के यहां आए भी थे। सभी को सलाह दी गई है कि वह यदि बहुत जरूरी है तो केवल घर के सदस्यों को बुलाकर ही अपने कार्यक्रम करें। भीड़ जमा ना करें।
रैपिड एक्शन फोर्स बनी
प्रत्येक तहसील स्तर पर एक रैपिड एक्शन टीम के प्रभारी उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को बनाया गया है। यह टीम लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रहकर वायरस के संबंध में संदिग्ध व्यक्ति के आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने की दशा में डॉक्टर्स को सहयोग करेगी।
जमाखोरी पर नजर रखेगी क्यूआरटी, दस्ता
शामली और कैराना तहसील में तीन क्यूआरटी लगाई गई हैं। इनका मुख्य कार्य कोरोना वायरस के किसी भी संदिग्ध को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन तक लाने का होगा। दरअसल लोग लक्षण नजर आने पर भी आइसोलेशन तक आने में आनाकानी कर सकते हैं। ऐसे में विवाद की स्थिति भी उत्पन हो सकती है। इसलिए यह तीन टीमें इसी पर काम करेंगी। इसके अलावा ये टीमें बाजार में सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी नजर रखेंगी। एक खास दस्ता भी इसके लिए बनाया गया है। कहीं से भी जमाखोरी या कीमत से अधिक पर सामान बेचने की सूचना पर ये काम करेगी।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम
जनपद स्तर पर कोरोना वायरस कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे शिफ्ट वार पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम कोरोना संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित को कार्यवाही करने हेतु सूचना देगा।
आइसोलेशन वार्ड पर भी होगी नजर
सीएचसी शामली में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पर भी दो पुलिस टीम रात दिन के लिए लगाई गई है इस टीम का प्रमुख सीओ सिटी को बनाया है। यह टीम पीड़ित/ संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति की आइसोलेशन वार्ड में उपस्थिति के लिए डॉक्टर्स की टीम की मदद करेगी।
शराब की दुकानें 31 तक बंद रहेंगी
जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि जिले की सभी शराब की दुकानों को कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसका पालन सभी विक्रेताओं को करना होगा।
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम
8954833501
01398270203
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/