कोरोना का एक और मरीज़ मिला, सक्रिय केस हुए दो
मेरठ। कोरोना का एक और मरीज़ मिला है। 24 वर्षीय युवक दौराला ब्लॉक के एक गांव का रहने वाला है।खांसी जुकाम की शिकायत पर इसने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई है।
जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या दो हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान का कहना है की मरीज ठीक है, उसे जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है। होम आइसोलेशन में है।
इससे पहले रविवार को जिला अस्पताल में डीएनबी का कोर्स कर रहे 25 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि उनके संपर्क वाले 11 लोगों की जांच भी कराई गई थी, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इन मामलों से पहले जिले में 14 फरवरी 2023 को सिंगापुर से लौटे 42 वर्षीय एक सरकारी अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शास्त्री नगर के रहने वाले थे।