फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रविवार को लगेगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का लोगो
विज्ञापन


रविवार को लगेगा अमर उजाला का निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

आंखों की होगी जांच, चश्मा मिलेगा, मोतियाबिंद का ऑपरेशन होंगे, नेत्रदान का फार्म भर सकेंगे

मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन,
ओम अन्नपूर्णा संस्था और रोटरी क्लब स्वाभिमान की तरफ से रविवार (19 मार्च 2023) को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें
आंखों की जांच की जाएगी, जिन्हें चश्में की ज़रूरत होगी उन्हें चश्मे दिए जाएंगे, जिन्हें मोतियाबिंद होगा उन्हें ऑपरेशन के लिए पंजीकृत कर ऑपरेशन के लिए बस से बागपत ले जाया जाएगा। जहां एक दिन के लिए खाना, रहना और दवाइयां आदि मुफ्त होंगी। इस दौरान नेत्रदान का फार्म भी लोग भर सकेंगे।
विज्ञापन

शिविर वर्धमान एकेडमी जैन बोर्डिंग हाउस, रेलवे रोड में लगाया जाएगा। शिविर का समय प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। आंखों की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को चश्मे की ज़रूरत पड़ रही है। आंखों में मोतियाबिंद हो रहे हैं। लैंस की ज़रूरत पड़ रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नेत्रदान करना चाहते हैं इसके लिए आवेदन के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा, यहीं आवेदन कर सकते हैं। रोटरी क्लब मेरठ स्वाभिमान और ओम अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त व्यापार संघ सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों का सभी सहयोग रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें