फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सहारनपुर में टूटे सारे रिकाॅर्ड, कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी सहित 59 संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 03:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या
  • एंटीजन टेस्ट किट से प्रतिदिन होंगी 2500 लोगों की जांच 
  • शासन ने कोरोना जांच के लिए सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित किया 
विज्ञापन
coronavirus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  कमिश्नर कार्यालय के एक कर्मचारी सहित जनपद में 59 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन में पॉजिटिव की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 
विज्ञापन


नए संक्रमितों में सबसे अधिक मिर्जापुर के हैं, जिनकी संख्या 14 है। मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी और एसबीडी जिला अस्पताल के कर्मचारी का एक परिजन भी संक्रमितों में शामिल है। देवबंद के सात संक्रमित हैं। शेष संक्रमित न्यू कृष्णा विहार के तीन, शारदानगर के पांच, जाटव नगर, पवन विहार, मिगलानी बिल्डिंग, इस्लामिया इंटर कॉलेज, नूरबस्ती, बेहट रोड, गंगोह, माधोनगर, नुमाइश कैंप के हैं।

59 मरीजों में 26 लोग एंटीजन टेस्ट किट पॉजिटिव निकले हैं, जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट नोएडा लैब से आई है। शेष की रिपोर्ट जिला अस्पताल में ट्रू-नॉट मशीन और मेरठ लैब से आई है। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जबकि लक्षणरहित ऐसे लोगों के जिनके घरों पर व्यवस्था हो सकती है को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  डाकघर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर, अब आधार कार्ड बनवाने के लिए करना होगा ये काम
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार को 17 लोगों की कोविड अस्पतालों से छुट्टी भी की गई है। इनके साथ ही जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव आने वाले लोगों की कुल संख्या 947 पहुंच गई है। हालाकि इनमें से 650 मरीज ठीक हो चुके हैं। 11 संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में 286 एक्टिव मरीज हैं। 
 
एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या
कोरोना की पुष्टि के लिए मुख्यमंत्री ने एंटीजन टेस्ट किट से जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर को प्रतिदिन 2500 लोगों की जांच किट से करने को कहा गया है। महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) की ओर से जारी आदेश में प्रदेश भर के जनपदों को जांच के लिए अलग लक्ष्य दिया गया है।

कुछ जनपदों को 1000, कुछ को 1500, कुछ को 2000 और कुछ को 2500 जांच करने को कहा गया है। जांच के बाद सभी जनपदों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन शत प्रतिशत जांच करते हुए पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन करना होगा। लक्षण वाले सभी लोगों और कंटेनमेंट जोन के लोगों की शत प्रतिशत जांच को कहा गया है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुुपालन में एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई जा रही हैं।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें