नानौता के 27, गांव रेड़ा के 13, सीपीपीआरआई के नौ, सरसावा के सात, अतंतमऊ के छह, मिशन कम्पाउंड, पीटीसी सहारनपुर पांच-पांच, हिम्मतनगर, हकीकतनगर, माधोनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, ऑफिसर कॉलोनी और हीराहेड़ी के चार-चार, चुन्हेटी गाड़ा के तीन, एसबीडी जिला अस्पताल, कलसिया बिजली घर के तीन-तीन, जिनमें एक महिला डॉक्टर और एक सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल हैं।
इनके अलावा साढ़ौली कदीम, सोना अर्जुनपुर, हरिपुर, रानी बाजार, चंदेना, दीवानी कचहेरी, जनता रोड, कलसिया बिजलीघर, नुमाइश कैंप, मवीं खुर्द, टीचर कॉलोनी, सुक्कुपुरा, शेखपुरा कदीम, लसवाड़ा, पठानपुरा, कुरालकी, अमन विहार, सुल्तानपुर, देहरा, जखवाला, मानकी, तल्हेड़ी, सलोनी, सीएचसी देवबंद, जड़ौदा पांडा, बनेड़ा खास, मीरपुर, पहाड़पुर, कुलसठ, ताजपुरा, मानकपुर, जनकपुरी, फतेहपुर, शिमलाना, कानून गोयान, भायला, रेलवे रोड, अंबेहटा शेख आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
आज शुरू होगा ग्लोकल कॉलेज
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने की वजह से कोरोना अस्पतालों में तेजी से मरीज भर्ती हो रहे हैं। शनिवार की दोपहर तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के 300 के सापेक्ष 253 बेड फुल हो चुके थे, जबकि फतेहपुर सीएचसी में बने कोरोना अस्पताल में 50 बेड के सापेक्ष 38 मरीज भर्ती थे। ऐसे में विभाग कल यानी रविवार से ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के कोरोना अस्पताल को पुन: शुरू करने जा रहा है।