फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर बढ़ रहा कोरोना खतरा: जिले में चार लोग मिले संक्रमित, अब सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 13

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जिले में सोमवार को चार और नए मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
तीसरी लहर के लिए मेरठ में तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना की रफ्तार फिर से तेज होती जा रही है। सोमवार को 5451 लोगों की जांच की गई, जिनमें से चार लोग पॉजिटिव मिले। नए मरीज सेंट मेरीज के 11 साल के छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के माता-पिता, भाई और घर पर काम करने वाला नौकर हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


ये सभी राजेंद्रपुरम, गंगानगर के रहने वाले हैं। छात्र को रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। छात्र के पिता कारोबारी हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है। जिस तरह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं, मास्क नहीं लगा रहे हैं, वैक्सीन लगवाने में भी ढिलाई बरत रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में अनोखा प्रदर्शन: नगर आयुक्त के बाहर भुट्टा भूनने बैठे पार्षद, इस बात पर जताई नाराजगी 
विज्ञापन


यूएई से आए कारोबारी के संपर्क वाले तीन लोग दिल्ली में पॉजिटिव
सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) से नंगला बट्टू आए कारोबारी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, उनके संपर्क में आए तीन लोगों ने दिल्ली जाकर अपनी जांच कराई है, वह पॉजिटिव आए हैं। वे तीनों दिल्ली के ही रहने वाले हैं। कारोबारी 23 दिसंबर को मेरठ आए थे। इन्हें रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन


बच्चों के परिजनों को कराया मैसेज, कराएं कोरोना की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को सेंट मेरीज स्कूल पहुंची। उन्होंने वहां स्टाफ से उन बच्चों को मैसेज कराए, जो पॉजिटिव आए छात्र के साथ पढ़ते हैं या उसके संपर्क में रहे हैं। उनसे अपील की गई है कि वे अपनी जांच करा लें। शिक्षकों को भी कोरोना की जांच कराने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें