बिजनौर जिले में एक साल की बच्ची सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनके साथ में 855 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें से 13 की जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर लैब से, एक निजी लैब से, रैपिड एंटीजन किट से 11 और जिला अस्पताल की ट्रूनॉट मशीन से जांच करने पर दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिले में अब तक कुल 1209 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 951 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि अब तक 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मरीज 243 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार गुरुवार को बुंदकी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी 56 साल का व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, गांव रूपपुर दरबाड़ा निवासी एक साल की बच्ची, 26 वर्षीय महिला, 19 साल की युवती, बिजनौर के मोहल्ला भाटान निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला चाहशीरी बी-24 का 22 साल का युवक, मोहल्ला जगदीशपुरम निवासी 35 वर्षीय युवक, नगीना के मोहल्ला शाहजहीर का रहने वाला 65 साल का वृद्ध,
मोहल्ला लुहारी सराय निवासी 34 वर्षीय युवक, नजीबाबाद के मोहल्ला चौक बाजार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला मजीदगंज का 39 साल का युवक, मोहल्ला हिमालयन कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय युवक, गांव समीपुर का 28 वर्षीय युवक, गांव राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक, मानसरोवर गीता कॉलोनी गीता नगर का 27 साल का युवक, गांव चतरुवाला निवासी 50,
44 वर्षीय महिला, मुरादाबाद की रहने वाली 27 साल की युवती, गांव सिपायोवाला निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, नहटौर इलाके के ग्राम बेगराजपुर की 45 साल की महिला, धामपुर के मोहल्ला चंपा देवी की 30 वर्षीय महिला, 32 साल का युवक, स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, चार साल की बच्ची, दो वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।