मवाना, सरधना और दौराला में सात लोगों को कोरोना की पुष्टि
मवाना/सरधना/दौराला। मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 103 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं बुधवार को भेजी गई आरटीपीसीआर की जांच में चार लोग पॉजिटिव मिले। वहीं सरधना में एक और दौराला में भी दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि नंगली ईसा और आकांक्षा कुंज से दो महिला, काबली गेट और हीरालाल से दो पुरुषों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, सरधना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। इसमें कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित ने बताया कि 205 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं बुधवार को आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, इसमें दादरी निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला।
240 लोगों की जांच
दौराला। सीएचसी दौराला की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर आयोजित किए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि गांव भराला व सिवाया टोल प्लाजा के पास वर्धमान एनक्लेव, पॉलीटेक्निक, श्री मल्हू सिंह इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 240 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में वर्धमान एनक्लेव निवासी एक व्यक्ति व पल्लवपुरम फेज वन निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके अलावा बृहस्पतिवार को दौराला व लावड़ के मेडिकल स्टोर संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर खांसी, बुखार व जुकाम से संबंधित आने वाले मरीजों का रिकार्ड रखने और संबंधित दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए। संवाद