फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख के खेत में बाइक काटता युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईख के खेत में बाइक काटता युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने नहर पटरी पर ईख के खेत में बाइक काटते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से एक कटी बाइक तथा एक अन्य बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस को सूचना मिली कि नगर में हस्तिनापुर नहर पुल के पास ईख के खेत में एक युवक बाइक के पुर्जे अलग कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को बाइक काटते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से एक और बाइक बरामद हुई है। आरोपी युवक मोहल्ला तिहाई निवासी सावन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का कहना है कि बाइक नहर में पड़ी थी। उसने नहर से निकाल ईख के खेत में खड़ा कर दिया था। उसके पुर्जे निकाल रहा था। दूसरी बाइक आरोपी अपनी बता रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। वहीं, मंगलवार को बाइक चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर का पता चलने के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें