फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फल और सब्जी विक्रेता बने कोरोना कैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में फल और सब्जी विक्रेता बने कोरोना कैरियर
विज्ञापन

मेरठ। नवीन मंडी में कोरोना संक्रमण की चेन बनने के बाद अब वायरस शहर के बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचना शुरू हो गया है। शहर के अंदर और बाहर आठ ऐसे स्थान हैं, जहां संक्रमित फल और सब्जी विक्रेता दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।
शहर में नवीन मंडी कोरोना संक्रमण लोगों का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। इसके चलते लोगों में खौफ है। कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, मोदीपुरम, गंगानगर, लालकुर्ती, गढ़ रोड, बेगमपुल, कचहरी पुल आदि स्थानों पर रोज सुबह 7 से 11 बजे तक सब्जी और फल बेचने वाले ज्यादातर व्यापारी नवीन मंडी से खरीददारी करते हैं। लॉकडाउन के बाद फल व सब्जी विक्रेताओं में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फास्टफूड बेचने वाले लोग भी अब फल और सब्जी बेच रहे हैं। प्रतिदिन ये छोटे व्यापारी संक्रमित लोगों के संपर्क में आते रहे हैं। कंकरखेड़ा और रोहटा रोड के कई विक्रेता बीमार भी चल रहे हैं। ऐसे में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने इन लोगों के टेस्ट प्राथमिकता पर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं होता पालन
शहर में ज्यादातर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। एक ही दुकान में कई कई ग्राहक एक साथ खड़े रहते हैं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद गढ़ रोड वैशाली कॉलोनी में थोड़ी सख्ती जरूर की गई। हालांकि लालकुर्ती में हालात जस के तस हैं। अन्य क्षेत्रों में भी फल व सब्जी विक्रेता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। गली मोहल्लों में खुली दुकानों पर भी यही हालात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें