मेरठ में कोरोना वायरस का संक्रमण थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मेरठ में बुधवार को 40 नए संक्रमित मिले। वहीं, स्वस्थ होने पर 40 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। नए संक्रमितों में 22 महिलाएं और 18 पुरुष वर्ग से हैं।
14 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 19 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 2422 सैंपलों की जांच हुई। मेरठ में अब तक 1294 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 70 की मौत हो चुकी है, 854 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। 370 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
-जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस मिले हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई है जबकि एक्टिव पॉजिटिव 34 हैं।
-बिजनौर में आज छह नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 361 है, जबकि एक्टिव केस 95 हैं।
-सहारनपुर में 33 नए संक्रमित, जिले में एक दिन इतने मरीज पहली बार संक्रमित आए, इनमें शहर से देहात तक के मरीज शामिल हैं।