फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 123 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 123 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

दौराला में 38, परीक्षितगढ़ में 58, दौराला में पांच, सरधना में 22 पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/दौराला/परीक्षितगढ़/सरधना। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 123 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। दौराला में 38, परीक्षितगढ़ में 58, दौराला में पांच, सरधना में 22 संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
मवाना नगर के विभिन्न मोहल्लों सहित 16 गांवों में 38 कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में गांव मवाना खुर्द से एक, जंधेड़ी से तीन, बिसौला से एक, मुबारिकपुर से दो, अटौरा से एक, सैदीपुर से एक, गांव भैंसा से एक, नैडू से तीन, हस्तिनापुर से एक, रहावती से एक, डिडाल से एक, ढिकौली से एक, सनौता से एक, नागौरी से एक, नंगला हरेरु से एक, पिलौना से एक पॉजिटिव मिला। जबकि नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह से दो, मवाना से दो, मुन्नालाल से तीन, काबली गेट से तीन, तिहाई से एक, चौहान चौक से एक, हीरालाल से एक, खतौलिया चौक से एक, अशोक विहार मेरठ से एक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि दौराला सीएचसी में रविवार को 104 लोगाें की कोरोना जांच की गई, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव मिले। जिनमें दौराला के तीन, लोईया का एक व दूसरे ब्लॉक से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डॉ. उज्ज्वल व डॉ. राजबीर ने लोगों से मास्क पहनने, हाथों को सैनिटाइज करने व दो गज की दूरी बनाने की सलाह दी। इसके अलावा, मटौर गांव में लगातार बुखार से हो रही मौत के बाद ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश को पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा।
परीक्षितगढ़ में तीन दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट रविवार को आई, जिसमें नगर व देहात क्षेत्र के 58 लोग संक्रमित मिले। गांव पूठी में एक ही परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव पाए जाने से लोगों में दहशत है।
बीपीएम इकरार अहमद ने बताया कि परीक्षितगढ़ में 30, गांव पूठी में आठ, छुछाई में दो, खटकी में तीन, बहलोलपुर में एक, दुर्वेसपुर में एक, भिड़वारा में एक, नवल सुरजपुर में दो, बढ़ला में एक, बढ़ला आठ एक, खजूरी एक, अतलपुर एक, गैसूपुर में एक, गाजीपुर में एक, बहादरपुर में एक, इकला रसुलपुर में एक, नारंगपुर में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 195 लोगों की जांच की गई। जिसमें 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
---------
सीएचसी में महिला की मौत
मवाना। गांव वीरनगर निवासी सोनम महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी कर्मचारियों ने बताया कि उसको आक्सीजन आदि देकर प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। कर्मचारियों का कहना है कि परिजन नहीं बता सके कि महिला की कोरोना की जांच हुई थी या नहीं। परिजन महिला के शव को लेकर चले गए। संवाद
-------
तैयार भोजन घर भेजने की तैयारी
सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। कुछ लोग तो कोविड की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। कुछ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जो लोग होम क्वारंटीन हैं, उनके यहां भोजन भिजवाने की सूचना देने के लिए तहसील स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि पूरा प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही खाद्य सामग्री की खरीद कर भोजन तैयार कर कोविड पीड़ितों के यहां निशुल्क होम डिलीवरी कराई जाएगी। संवाद
-------
कोविड अस्पताल बनाने की मांग की
सरधना। सरधना में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर व देहात में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते एक ऐसा सेंटर बनाने की मांग की, जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो सके। वहीं, नगर में एक अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था करने की मांग की, जिसमें कोविड मरीजों का उपचार हो सके। संवाद
-----
कोरोना जागरूकता अभियान चलाया
हस्तिनापुर। शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों गांव में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी कमेटी के साथ कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया और कोरोना संदिग्ध लोगों को जरूरी दवाइयां दी गई। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी मीवा में ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता निगरानी समितियों के माध्यम से क्षेत्र के अकबरपुर, मटोरा हुमायूंपुर, गुड़ा, कुड़ी कमालपुर आदि में टीम द्वारा भ्रमण किया गया। जरूरतमंद व कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों को दवाई वितरित की गई। साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों के घर के आसपास बैरिकेडिंग की गई। कई लोगों को जांच के लिए सीएचसी भेजा गया। संवाद
-------
प्रधान ने गांव को सैनिटाइज कराया
माछरा। क्षेत्र के गांव नंगली अब्दुल्ला में बुखार, खांसी, जुकाम, कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने गांव को सैनिटाइज कराया।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत नंगली अब्दुल्ला में काफी संख्या में खांसी, जुकाम, कोरोना वायरस के मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए नंगली अब्दुल्ला की नव निर्वाचित प्रधान मोहिनी प्रतिभा त्यागी ने अपने खर्चे पर गांव के गली मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। बंटी त्यागी, जितेंद्र त्यागी, अतुल त्यागी आदि ने ग्राम प्रधान के कार्य की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन

--------
अल्लीपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
परीक्षितगढ़। गांव अल्लीपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को बचाने के लिए गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया तथा लोगों से आपसी दूरी व मास्क लगाने की अपील की। कोरोना का संक्रमण गांवों में भी पैर पसारने लगा है। बड़ी संख्या में गांवों में भी लोग वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गांव अल्लीपुर के निर्वाचित ग्राम प्रधान ब्रिजेश त्यागी ने जानेश्वर त्यागी, डॉ. रघुवीर गिरी, ईश्वर चंद त्यागी, नरेश चंद त्यागी, मीनू त्यागी के साथ गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए लोगों से मास्क लगाने व आपसी दूरी का पालन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें