फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्र-छात्राओं को रामायण की प्रतियां बांटी

विज्ञापन
रामायण भेंट करते अतिथि । (स्त्रोत आयोजक) फलावदा
विज्ञापन
- सीता मंदिर परिसर में पंचम मासिक रामायण ज्ञान उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे में स्थित सीता मंदिर परिसर में रविवार को पंचम मासिक रामायण ज्ञान उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। आदित्य ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामायण ग्रंथ पुस्तक वितरण अभियान में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 241 मेधावी छात्र-छात्राओं को रामायण की प्रतियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश धीमान व पंडित सत्यप्रकाश शर्मा ने श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। रामायण पठन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा स्मृति चिह्न और ग्रंथ भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश धीमान ने युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में आज की युवा पीढ़ी देश, समाज और परिवार की सांस्कृतिक मर्यादाओं को भूलती जा रही है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। भारत में प्राचीन सांस्कृतिक और सामाजिक क्रांति तभी संभव है। जब हमारी युवा पीढ़ी संस्कारवान बने और इसके समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने घरों में युवाओं और बहू-बेटियों को रामायण पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

संचालन कर रहे प्रधानाचार्य मास्टर बिरजू पालीवाल ने ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत फलावदा क्षेत्र के 13 गांवों में घर-घर जाकर लोगों को रामायण की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र बिशनोई ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत खंड सह-संचालक यशपाल बिशनोई, अनुज सैनी, विकास रस्तोगी, रिशु बिशनोई, खुशी पाल, राजकुमार विश्वकर्मा सहित क्षेत्र काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें