फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्य अभियंता ने किया कांवड मार्ग का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र ने विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के आसपास खंभों को कवर करने के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद एनएच-58 पर मोदीपुरम में ए-टू-जेड कॉलोनी से लेकर बाईपास पर सुभारती विश्वविद्यालय के पास तक विद्युत कार्यों को देखा। कई स्थानों पर काम बचे हुए मिले तो मुख्य अभियंता ने विद्युत अधिकारियों को काम पूरा करने के लिए सोमवार तक का समय दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को फिर से इन कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें