फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत

Sun, 03 Sep 2023 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम में तैनात सिपाही की आज सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यहां रोडवेज बस ने सिपाही को कुचल डाला और 20 मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नगला चौखे निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र राम ब्रजेश सिंह 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। सितंबर 2022 में धर्मेंद्र का मेरठ में स्थानांतरण हुआ था।

पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे। सिपाही शुक्रवार ड्यूटी करके थाने पर ही सो गया। सुबह तड़के धर्मेंद्र ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान किसी कार्य से  अपनी बाइक पर सवार होकर फेस वन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस वन के सामने मुज़फ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में साइड मार दी, जिस कारण सिपाही बस के पहिए के नीचे आ गया। बस चालक 20 मीटर तक सिपाही को घसीटता रहा, जिस कारण सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 

स्पोर्टस कोटे से सिपाही बना था धर्मेंद्र
मृतक सिपाही धर्मेंद्र स्पोर्टस कोटे से सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अभी सिपाही आगे की पढ़ाई कर एसआई की तैयारी कर रहा था। धर्मेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी।

बाइक चलाने के दौरान धर्मेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। साइड लगने के दौरान बस का पहिया सिपाही की छाती पर चढ़ गया था। मृतक सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर गया था और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें