फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा बिजलीकर्मियों ने की कार्य बहिष्कार की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छंटनी के विरोध में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शाम तक मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने मंगलवार से जिलेभर में कार्य बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही मंगलवार से जिले के कर्मचारी एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। मेरठ शहर में छंटनी में शामिल संविदा कर्मचारी रोजाना विद्युत अफसरों के कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को ऊर्जा भवन स्थित पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक हजार आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारी थे। नई कंपनी ने शहर में 168 व ग्रामीण क्षेत्र से 25 संविदा कर्मियों की छंटनी कर दी है। सोमवार शाम तक मांग पूरी न होने पर मंगलवार से जिले में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और एमडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान नरेंद्र त्यागी, अमित खारी, काशिफ, रामभूल सैनी, प्रमोद कुमार, मुदस्सिर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें