फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट लगने से ठेकेदार की मौत, मिक्सर मशीन बिजली के तार से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- इस खबर को देहात एडिशन में भी लगाए
विज्ञापन

-
भावनपुर के अब्दुल्लापुर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार को एक दुखद घटना हुई। लेंंटर डालते समय मिक्सर पंप मशीन ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। हादसे में करंट लगने से ठेकेदार संदीप (32) की जान चली गई।
संदीप अपने साथियों के साथ अब्दुल्लापुर के अहमदपुरा मोहल्ले में बिल्लू के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंंटर डालने पहुंचा था। मशीन को ऊपर ले जाते समय वह अचानक बिजली के तार से टकरा गई। मशीन में करंट उतर गया। संदीप ने उसे तार से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे जोरदार झटका लगा। वह दूसरी मंजिल से जमीन पर गिर गया। सहकर्मी और मकान मालिक उसे तुरंत निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल जाते समय बीच रास्ते में ही संदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पुत्र रोहताश किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के चितवाना शेरपुर का निवासी था। वह मिक्सर मशीन का ठेकेदार था और खेती भी करता था। संदीप अपने पीछे पत्नी सुषमा, मां मुन्नी और दो बेटियों तानिया व तन्वी को छोड़ गया है। उसका भाई अमित विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के पद तैनात है। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में गहरा मातम पसर गया है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव वापस ले गए। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें