फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, जबरदस्त हंगामा 

Fri, 22 Mar 2019 01:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में शुक्रवार को एक संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत रोड जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते एसडीएम सदर और एसपी देहात अविनाश पांडेय कई थानों की पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं उठने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन


बता दें कि संविदाकर्मी लाइनमैन गौरव (24 वर्ष) पुत्र मुकेश निवासी गांव किठौली थाना जानी क्षेत्र का रहने वाला था। वह शादीशुद था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया गया कि गौरव शुक्रवार सुबह गांव पांचली कुर्ती में बिजली की लाइन पर काम रहा था कि इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

इसके बाद परिवार के लोग ग्रामीणों की साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने मेरठ-बागपत रोड पर जाम लगा दिया। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम और एसपी देहात कई थानों की पुलिसफोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को अधिक से अधिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें