फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए सही मुहूर्त तलाश रहे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के लिए सही मुहूर्त तलाश रहे दावेदार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। योद्धा समर में उतरने को बेकरार हैं। अपनी जीत पक्की करने के लिए दावेदार सभी हथकंडे अपना रहे है। यहां तक कि नामांकन के लिए ज्योतिषाचार्यों से सही मुहूर्त तक पूछ रहे हैं।
चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दावेदार दिनरात प्रचार में जुटे हैं। इसके साथ ही ग्रह और नक्षत्रों का भी तालमेल बैठाने में लगे हैं। दावेदारों का मानना है कि ग्राम पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जो भी टोटके करने पड़ें, सब कुछ करने को तैयार है। ऐसी मंशा से 13 व 15 अप्रैल को होने वाले नामांकन में कौन से रंग के कपड़े पहनकर नामांकन जमा किया जाए। यह जानने के लिए ज्योतिषाचार्यों और धर्म गुरुओं का सहारा लिया जा रहा है। वहीं ग्रह नक्षत्र और टोटकों को भी आजमाने से पीछे नहीं है। ज्योतिषाचार्यों से सलाह ली जा रही है कि विपक्ष को कमजोर करने का अनुष्ठान क्या है। कुछ ने तो अपनी जन्म कुंडली भी दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 और 15 को होना है नामांकन
तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 13 और 15 अप्रैल को नामांकन होना है। इन दो दिनों में खंड विकास कार्यालय पर 46 ग्राम पंचायत सीटों के लिए सैकड़ों दावेदार नामांकन करेंगे।
इन बातों के लिए ले रहे हैं सलाह
-नामांकन के लिए निर्धारित दो दिनों में सबसे बेहतर कौन
-कौन से कपड़े पहन कर नामांकन पत्र दाखिल करना होगा
-किस ओर मुंह करके निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र दिया जाए
-प्रचार में किस रंग के बैनर पोस्टर का प्रयोग करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें