मेरठ। गेल गैस कंपनी ने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा देने का निर्णय लिया है। जो घरेलू पीएनजी उपभोक्ता नए साल में कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे उनको लगातार तीन माह तक प्रत्येक माह बिल में 300 रुपये की छूट मिलेगी। यानी साल में 900 रुपये का फायदा होगा। इसके साथ ही कनेक्शन के आवेदन शुल्क में 200 रुपये की भी छूट दी जाएगी। कंपनी ने यह निर्णय अधिक परिवारों को पीएनजी से जोड़ने के लिए लिया है।
इस संबंध में गेल गैस कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार का कहना है कि घरेलू के साथ-साथ वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इन्होंने बताया कि पीएनजी के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को नए साल में कोई उपकरण सुरक्षा राशि नहीं देनी होगी। जिससे 18 हजार रुपये का लाभ होगा। इसके अतिरिक्त डाउनस्ट्रीम पाइपलाइन की निशुल्क स्थापना की जाएगी। जिससे उपभोक्ता को 25 हजार तक की बचत होगी। तृतीय पक्ष निरीक्षण की प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिससे उपभोक्ता को 10 हजार का लाभ होगा।