फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीदों की स्मृति में सजा कीर्तन दरबार, गूंजे शबद गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु गोबिंद सिंह के संपूर्ण परिवार के शहीदों की स्मृति में केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरवाणी कीर्तन का उच्चारण किया गया। बाल कीर्तनी जत्था, अखंड कीर्तनी जत्था निष्काम कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन किया।
विज्ञापन

फरीदाबाद से आए भाई गुरशरण सिंह ने शब्दों का गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभा के अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि साहिबजादों के नाम के आगे बाबा शब्द लगाया जाता है। छोटी सी उम्र में उन्होंने बहुत बड़ी कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में बड़ा कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमिंदर सिंह, सोहन सिंह रहे।
उधर, बेगमपुल स्थित खूनी पुल पर संयुक्त पंजाबी संघ ने लंगर लगाया। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने बताया कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक गुरु गोबिंद सिंह का पूरा परिवार धर्म और देश की रक्षा में शहीद हो गया। बच्चों को दीवारों में चिनवा दिया गया। उनको स्मरण करते हुए यह आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अमन सोंधी, सतीश महाजन, राज कोहली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें