फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिल बनने के कारण उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसी का एक लाख तो किसी का 50 हजार रुपये माह का बिल बिजली विभाग की ओर से बना दिया गया। ऐसी एक नहीं दो नहीं बल्कि तीस से चालीस शिकायत उपभोक्ता समाधान शिविर में आईं।
विज्ञापन

ऊर्जा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय उपभोक्ता समाधान शिविर लगाया जा रहा है। विवि उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान पहले दिन 120 शिकायत आईं। दूसरे दिन 85 शिकायत आईं। सबसे अधिक शिकायत गलत बिल की रहीं। प्रभात नगर के सुमित डागर का भी एक माह का बिल 30 हजार से अधिक का बना दिया गया। वह भी अपना बिल ठीक कराने पहुंचे। मेजर ध्यानचंद नगर निवासी सचिन गुप्ता, ओरंगाबाद निवासी चांद, डोरली निवासी राम गोपाल, सोफीपुर निवासी श्याम सिंह, आर्य नगर निवासी शशि देवी, शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार, शास्त्रीनगर निवासी भारत भूषण समेत कई उपभोक्ताओं का बिल गलत बना दिया गया। इस दौरान उपभोक्ता मीटर सही कराने, मीटर बदलवाने, नए कनेक्शन लेने, लोड बढ़वाने आदि समस्याओं को भी लेकर पहुंचे। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने सभी अधिकारियों को तत्काल उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। आज शनिवार को भी विभाग की ओर से समाधान शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें