मेरठ। खडौली बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सूर्य सिटी में बैठक की। सभी लोगों ने पीवीवीएनएल एमडी से जेई के स्थानांतरण की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बिजली घर पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
भाजपा पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह, मंडल महामंत्री राहुल चौधरी ने कहा कि खडौली बिजली विभाग के जेई परविंदर नारंग उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। जनता से अभद्र व्यवहार करते हैं। कई बार जेई को समझा चुके हैं। अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जनता परेशान है। सूबेदार यतेंद्र कुमार, हरेंद्र चौहान, सुरेश राणा, हरवीर सिंह मलिक, ओंकार सिंह ,सतपाल सिंह व विपिन पिपाला ने चेतावनी दी कि अगर जेई को नहीं हटाया गया तो पूरे क्षेत्र की जनता इकटठा होकर खडौली बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद