संदीप,,,, मोहकमपुर में शमशान घाट की जमीन को लेकर विवाद तोडा गया टीन शेड
विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया, पुलिस ने शांत कराया, दोनों पक्षों से वार्ता करेगी पुलिस
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में बने श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने जबरन रुकवा दिया। आरोप है कि युवकों ने नगर निगम द्वारा लगाई जा रही टिन शेड को तोड दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
मोहकमपुर में बंबा रोड पर एक समाज के श्मशान घाट की भूमि पर नगर निगम द्वारा टिन शेड डालने का काम किया जा रहा है। बुधवार शाम आधा दर्जन युवक श्मशान घाट स्थल पर पहुंचे और टिन शेड लगा रहे कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने कर्मचारियों को वहां से भगाकर टिन शेड तोड दिया। जानकारी मिलने पर मोहकमपुर निवासी एक समाज के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई की आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह श्मशान घाट लगभग 100 वर्ष पुराना है। कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि श्मशान की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को बात करने के लिए बुलाया गया है।