फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने इंस्पेक्टर से मांगे मुर्गा और शराब के पैसे, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने इंस्पेक्टर से मुर्गा और शराब के लिए पैसे मांगे, निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थाने के इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी से सिपाही अरुण कुमार ने पहले फोन करके और फिर थाने में पहुंचकर शराब और मुर्गा खाने के लिए दो हजार रुपये मांगे। इंस्पेक्टर ने मना किया तो उसने अभद्रता कर दी। इस पूरे मामले की जानकारी पहले सीओ कोतवाली और फिर एसपी सिटी को दी गई। बाद में एसएसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने देर रात सिपाही को निलंबित कर दिया।
देर शाम सिपाही अरुण कुमार ने एसपी सिटी कार्यालय के बराबर में अल करीम रेस्टोरेंट पर पहुंचकर इंस्पेक्टर को फोन किया। उसने कहा-मैं अलकरीम रेस्टोरेंट पर आया हूं, मुुझे मुर्गा खाना है। इसके लिए दो हजार रुपये दो। इंस्पेक्टर ने फोन काट दिया। इसके बाद जब इंस्पेक्टर थाने में गणना कर रहे थे तो यहां पहुंचकर भी इंस्पेक्टर से शराब पीकर दो हजार रुपये मांगे गए। इसे लेकर इंस्पेक्टर से अभद्रता भी हुई। उन्होंने सीओ कोतवाली को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को बताया गया। बाद में सीओ की रिपोर्टर पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि सिपाही ने अनुशासनहीनता की है। इसके लिए उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

--
67 दिन गैरहाजिर रह चुका है सिपाही
- अरुण कुमार 2015 बैच का सिपाही है। पहले भी इसकी कई शिकायतें इंस्पेक्टर देहली गेट और सीओ कोतवाली के पास पहुंच चुकी है। पहले भी सिपाही 67 दिन गैर हाजिर रह चुका है। इसकी रिपोर्ट तब भी एसएसपी को भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें