फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांस्टेबल गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: शामली के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
- शादी का झांसा देकर महिला का देह शोषण करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना( मेरठ)। पुलिस ने नामजद आरोपी सिपाही निर्देश कुमार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।आरोपी सिपाही निर्देश कुमार फिलहाल शामली में तैनात था। आरोपी सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 17 मार्च 2026 को हाथरस जनपद निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पीड़िता ने थाना मवाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि भीष्मनगर उर्फ भैंसा निवासी व शामली में तैनात कांस्टेबल निर्देश कुमार ने शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया था कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन समय के साथ यह दोस्ती गहरे संबंधों में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने उसके विश्वास का फायदा उठाकर उसका देह शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी पर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से पीड़िता ने 8 जून को शिकायत की थी कि आरोपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिस कारण पुलिस उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी लगातार उस पर प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। सीओ ने बताया कि आरोपी निर्देश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें