फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावर हिटर ने ब्लैक पैंथर को 23 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में रविवार को पावर हिटर और ब्लैक पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर की टीम ने 23 रन से मैच जीता। पावर हिटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने शानदार 43 गेंद पर 78 रन की पारी खेली। कौशल तोमर ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिराज और मोहित तोमर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम 13 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी। पावर हिटर की टीम ने 23 रन से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से प्रमोद ने सबसे अधिक 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक तोमर ने तीन और मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। इस मौके पर प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें