जिलाधिकारी ने नीर आदर्श ऑर्गेनिक एफपीओ का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कुशावली स्थित चिराग कृषि फार्म में सोमवार को मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने नीर आदर्श ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और एफपीओ के माध्यम से विपणन व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया तथा जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एफपीओ के अध्यक्ष विनोद सैनी, निदेशक श्यामवीर सिंह, विनय सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष सोम तथा एफपीओ के सदस्य देवेंद्र शर्मा, रविदत्त, रामकुमार, मनोज पाल, रामबीर पाल, करण सिंह, मुकेश शर्मा, रिपुल शर्मा, राहुल कुमार और रोहन सोम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।