फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइकिल रैली निकालकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल विश्वविद्यालय और सेना की ओर से किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और सेना की ओर से शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। यह कृषि विवि से लेकर सरधना स्थित खेल विवि तक निकाली गई। रैली में साइकिल सवारों ने सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य जागरूकता और खेल प्रोत्साहन के लिए आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हुआ। रैली मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय परिसर सलावा में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली, योग, खेल सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। सुबह सात बजे रैली विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। यहां पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के प्रतिनिधिमंडल में ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल, लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश दलाल समेत अन्य सैन्य अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीप अहलावत ने किया। इस दौरान कुलसचिव सुनील कुमार झा, डॉ. पूनम भंडारी, प्रो. योगेश कुमार, डॉ. सोनिया राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें