प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया हुआ है। जिसके तहत कांग्रेसियों ने जहां गरीबों को घर-घर खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई से संबंधित पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस समर्थकों ने 'कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई' महाअभियान का नारा दिया हैं। मजदूरों के हितों में कार्य करते हुए दस लाख पोस्ट लगाए जा रहे हैं।
मेरठ में पोस्टर लगाने का शुभारंभ मंगलवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव, मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने किया। मंडल प्रभारी ने कहा कि योगी सरकार न तो कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद कर रही है और न ही कांग्रेस नेताओं को करने दे रही है।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि यूपी कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू किया गया है। जिसके तहत 22 हजार लोगों को मेरठ में खाना खिलाया जा चुका है।
महाअभियान की थीम 'सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है। पोस्टर लगाने व खाना वितरण में शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रोहित राणा, संजय कटारिया, सपना सोम, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, मनजीत सिंह कोछड़, अखिल कौशिक, डॉ. मुजीबुर्रहमान, मगन शर्मा, सूर्यांश तोमर आदि शामिल थे।