वहीं राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत के सूत्रधार माने जा रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की अग्रिम पंक्ति में शामिल सचिन पायलट का जन्म सहारनपुर में ही हुआ था। सचिन पायलट के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट (राजेश्वर प्रसाद) वर्ष 1976 से 1978 के बीच सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थे। 1977 में सचिन पायलट का जन्म हुआ था। स्वर्गीय राजेश पायलट के मित्र रहे चौधरी कटार सिंह ने बताया कि सचिन पायलट का जन्म यहीं पर हुआ।
राजेश पायलट पुराना आरटीओ कार्यालय के पास नंद कुटीर में किराए पर रहे थे। सचिन पायलट के रिश्ते में बहनोई एवं कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रहे एडवोकेट राजकुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्गीय राजेश पायलट उनकी पत्नी के सगे चाचा थे।
स्वर्गीय राजेश पायलट की पत्नी और सचिन पायलट की मां रमा पायलट ने सहारनपुर के जैन कॉलेज से ही एलएलबी किया था। सचिन पायलट के बचपन का नाम शिबु भी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/