फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, लाल झंडी लेकर दौड़ा होमगार्ड

Wed, 12 Dec 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

सकौती रेलवे ट्रैक पर गन्ने से लदी बुग्गी फंस जाने पर होमगार्ड ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। होमगार्ड ने बिना समय गंवाए लाल झंडी लेकर ट्रेन आने की दिशा में ट्रैक पर दौड़ लगा दी। ड्राइवर ने खतरा भांपते हुए आउटर पर ट्रेन रोक ली। बाद में ट्रेन को दूसरी पटरी से निकलवाते हुए ट्रैक पर फंसी बुग्गी को निकाला गया।

विज्ञापन


मामला सकौती रेलवे फाटक का है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक किसान गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी लेकर सकौती मिल में जा रहा था। जब वह रेलवे फाटक पर पहुंचा तो ट्रैक पर बुग्गी का पहिया फंस गया। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन उसी ट्रैक पर आ रही थी। गार्ड ने ट्रेन नजदीक आने पर फाटक बंद करा दिए गए थे।

ट्रैक पर गन्ने से लदी बुग्गी फंसी देख लोगों में हड़कंप मच गया। सकौती चौकी पर तैनात होमगार्ड भराला गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने वहां पहुंचकर फाटक पर तैनात होमगार्ड को सकौती स्टेशन मास्टर को सूचना देने के लिए भेजा। उसके बाद होमगार्ड सत्यवीर खुद लाल झंडी लेकर ट्रेन की तरफ दौड़ पड़ा। लाल झंडी देखकर ड्राइवर ने ट्रेन को आउटर पर ही रोक दिया। जिसके चलते हादसा होने से बच गया। लोगों ने होमगार्ड के इस साहस की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें