फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में बुधवार को भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली। यह नौचंदी ग्राउंड से प्रारंभ की गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर छावनी क्षेत्र स्थित गांधी बाग पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के सदस्य जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में नौचंदी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण एवं ध्वजवंदन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय और पश्चिम उत्तर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ने जात एवं धर्म की राजनीति कर नफरत फैलाई है। जहां एक तरफ देश में बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचारी फैल रही है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है। पिछले पांच साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया। सीएए जैसा कानून लाकर देश की जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैचारिक दृष्टि से टूट रहे भारत को जोड़ने के लिए कांग्रेस सेवादल भारत जोड़ो तिरंगा मार्च पद यात्रा निकाल रहा है। इसके बाद पदयात्रा नौचंदी मैदान से सूरजकुंड होते हुए मोहनपुरी रोड, कचहरी आंबेडकर चौराहा से कमिश्नरी चौराहा एवं गांधी बाग पहुंची। पदयात्रा में सदस्य तिरंगा लेकर चल रहे थे। यहां एनसीआर सेवादल प्रभारी दिनेश कौशिक, राष्ट्रीय सचिव दिनेश्वर त्यागी, राजेश काली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, मुजीबुर्रहमान, नवीन गुर्जर, अमित गुप्ता, कनिष्का राफेल, ऋषभ चौहान, एसके शाहरूख, आशाराम, गौरव बांगा, सुनील, नसीम राजपूत, मंजीत कोछड़, अनिल शर्मा, आस्था वर्मा, अनस सुल्तान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें