फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं के साथ अपराध के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडे, पोस्टर लेकर कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेसियों ने प्रदेश में महिलाओं के संग अपराधों में तेजी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक हाथों में झंडे, पोस्टर लेकर जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। संगठन प्रभारी राकेश कुशवाह व अनुसूचित जाति विभाग के पश्चिम यूपी के पूर्व अध्यक्ष योगी जाटव ने नेतृत्व किया।
राकेश कुशवाह ने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेटियां घर से निकलने में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टीपीनगर क्षेत्र की युवती का उकसिया गांव में शव मिलने, प्रयागराज में युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं झकझोरने वाली हैं। आरोप लगाया कि उकसिया प्रकरण में पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की गई। इन दोनों घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। योगी जाटव ने कहा कि सरकार का नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ झूठा है। प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं और सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता मंडल ने कहा कि मौजूदा हालात में हर बेटी को सजग और साहसी बनने की जरूरत है। जवाहर सिंह, विजय चिकारा, अफसा, जैनेंद्र जाटव, मुजीब खान, डॉ. आदेश शर्मा, अर्चित गुप्ता, अवनीश पंवार, उवैस अंसारी, उस्मान तोमर, मतलूब, सोनू शर्मा, सलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें