फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेस नेत्री ने बीएलओ से एसआईआर के संबंध में जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। कांग्रेस मंडल जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा हस्तिनापुर प्रभारी सुनीता मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एसआईआर फार्म का कार्य कर रहे बीएलओ से जानकारी ली। साथ ही मतदाताओं से बीएलओ के कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कांग्रेस मंडल जिला उपाध्यक्ष सुनीता, ब्लाक परीक्षितगढ़ अध्यक्ष नासिर त्यागी के नेतृत्व में जिला महासचिव सुशीला कौली, महासचिव अफ्सा खान नगर व गांव ललियाना, गेसूपुर, असीलपुर, महमूदपुर, आसिफाबाद, बागवाला, नदलीपुर, खजूरी गांव में बीएलओ मुशिरा खातून, रोहित, सुनिता, इमरान, प्रदीप के पास पहुंचे और एसआईआर फार्म की समीक्षा की। साथ ही जिला उपाध्यक्ष सुनीता मंडल ने मौजूद मतदाताओं से कहा कि एसआईआर फार्म का कार्य 4 नवंबर से किया जा रहा है। इसकी अधिकतम तिथि 4 दिसंबर है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र वितरित करेंगे। फार्म भरने के लिए मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। एक फार्म बीएलओ के पास जमा होगा और एक आपके पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें